गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? : Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai

Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai : नमस्कार दोस्तों, आपने विज्ञान विषय में कई सारी मछलियों के बार में पढ़ा होगा। कुछ मछली तो अपने आप में ही काफी विचित्र होती हैं। मछली के आकर और उनके व्यवहार के साथ – साथ उनका कलर भी आकर्षण का एक स्त्रोत बन जाता हैं। ऐसी ही एक मछली की प्रजाति हैं जिसे हम Goldfish के नाम से यानी स्वर्ण मछली के नाम से जानते हैं।

इस मछली के कई अलग – अलग नाम हैं जिनकी वजह से हम इसे कई अलग – अलग नामों से जानते हैं। ऐसे ही इस मछली का एक वैज्ञानिक नाम भी हैं। क्या आप जानते हैं की इस Goldfish ka Scientific Naam Kya hai ? अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको इस लेख के माध्यम से इसी के बारे में बताया जा रहा हैं।

GoldFish क्या होती हैं ? 

सामान्य भाषा में समझे तो यह एक विशेष प्रकार की मछली होती हैं। इस मछली की विशेष जगह यूरोप और एशिया हैं जहा पर यह सबसे ज्यादा पाई जाती हैं। इस मछली को देखते हैं इसकी और आकर्षित होना बन ही जाता हैं। इस फिश के बारे में कहा जाता हैं की यह काक परिवार का एक हिस्सा हैं। इस मछली को इसी परिवार का सदस्य माना जाता हैं। इस मछली की खोज 17वी शताब्दी में यूरोप में हुई मानी जाती हैं।

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या हैं ?

गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? : Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai

दिखने में खूबसूरत लगने वाली इस मछली का वैज्ञानिक नाम यानी Goldfish Ka Scientific Name कैरासियस औराटस (Carassius Auratus) हैं। इस मछली को हिंदी में सुनहरी मछली के नाम से जाना जाता हैं। इस मछली के बारे में कुछ और सामान्य जानकारी।  

गोल्डफिश का हिंदी नामसुनहरी मछली
मछली जातिकैरासियस
मूल निवाश स्थानमीठा पानी
मुख्य स्त्रोतचीन
मछली का आकर20 Cm
PH रेंज6।5 से 8।5
गोल्डफिश का वजन3 किलो तक
सम्भोग का समयअप्रैल-मई
लंबाई45 सेंटीमीटर तक
भोजनशैवाल,लार्वा,कीट आदि

गोल्डफिश मछली किस वातावरण में रहती हैं ? 

गोल्डफिश किस वातावरण में रहती हैं इसके बारे में भी जानना बेहद्द जरुरी हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह हैं की अगर आप भी इसको पालने की सोच रहे हैं तो क्या आप इसे पाल सकते हैं ? चलिए देखते वातावरण के बारे में। 

  • गोल्डफिश का स्वाभाव काफी नरम होता हैं इसलिए यह कहा जाता हैं की मछली को इसके अनुकूल ही वातावरण मिल जाए तो मछली 40 सालों तक जीवित रह सकती हैं। इसमें अधिकतर देखा जाए तो मछली 7 से 8 वर्ष तक ही जीवित रहती हैं। 
  • इसके अलावा ऐसा कहा जाता हैं की मछली को उतना ही खिलाना चाहिए जितना वो 4 दिन में खा सके। वही इस प्रकार की मछली को दो दिन में एक बार ही खिलाना चाहिए। गोल्डफिश को ज्यादा खिलाने से मछली के आँतों में समस्या आ जाती हैं जिससे उसकी जान भी जा सकती हैं। 
  • गोल्डफिश मछली के लिए एक निस्चित तापमान की आवश्यकता होती हैं। यह मछली 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के तापमान में ही रहती हैं। इसमें अगर बदलाव होता हैं तो इससें मछली की जान भी जा सकती हैं। 

गोल्डफिश का आकार कैसा होता हैं ? 

गोल्डफिश के आकार और इसकी दिखावट के बारे में देखे तो तो इसका कलर गहरा पिला होता है। यह सोने के समान दिखती हैं। इसका शरीर लम्बा और पंख भी छोटे होते हैं। इस मछली का शरीर काफी आकर्षक होता हैं। इस मछली की साइज़ की बात करे तो इसकी लम्बाई तक़रीबन 8 इंच की होती हैं वही यह अधिकतम 23 इंच तक की होती हैं। इसके शरीर के रंग लाल, पीले, नीले, बैंगनी, काले, सफेद, तथा रंग बिरंगे होते हैं । चीन गोल्डफिश को पालतू बनाने वाला पहला देश था। इन्हें खाया नहीं जाता है ।

चीन में हैं पालतू

जिस मछली को हम यूरोप और एशिया में ढूंढते हैं उस मछली को चीन में पालतू जलीय जीव के रूप में पाला जाता हैं। दक्षिण एशिया में चीन ही एक ऐसा देश हैं जो इस प्रकार की मछली का पालन करता हैं। इस मछली के रहने योग्य वातावरण भी इसी देश में कृतिम रूप से बनाया गया हैं। इस मछली को पानी के अंदर ही काफी गहरे गर्त में रखा जाता हैं वही इसके खाने पीने का भी पूरा इंतजाम किया जाता हैं। 

गोल्डफिश मछली कितने साल तक जीवित रहती है 

इस गोल्डफिश मछली के जीवन की बात करे तो यह कम से कम 40 वर्ष तक जीवित रहती हैं। परन्तु यह काफी कम बार देखा गया हैं की यह मछली 40 साल तक जीवित रहती हैं। अधिकतर ऐसा देखा गया हैं की यह मछली 7 – 8 वर्ष तक ही जीवित रहती हैं। इस मछली को लोगो दुवारा काफी पसंद किया जाता हैं, इसका सबसे बड़ा कारण हैं इस मछली की दिखावट इतियादी। 

Goldfish – गोल्डफिश की बुद्धिमत्ता कितनी होती हैं ? 

ऐसा माना जाता हैं की इस मछली की बुद्धिमत्ता भी काफी विकसित होती हैं। ऐसा कहा जाता हैं की मछली का व्यवहार काफी सकारात्मक होता हैं। वही इस मछली पर बने कई अलग – अलग रंगों से इसे पहचाना जा सकता हैं और यह कलर ही लोगो को अपनी और आकर्षित करती हैं। 

सुनहरी मछली की स्मृति कम से कम 3 माह तक की होती हैं यानी किसी इस प्रकार की मछली किसी भी प्रकार की चीज़ों को 3 माह तक याद रख सकती हैं। यह मछली कई अलग रंगों और आवाजों में अंतर समझ सकती है। वही एक प्रयोग में ऐसा भी पाया गया हैं की यह मछली किसी भी जानकारी को सम्पूर्ण रूप में 1 माह तक याद रख सकती हैं। 

गोल्डफिश प्रजनन कब करती हैं ? 

गोल्डफिश के प्रजनन की भी अपनी अलग कहानी हैं। यह गोल्डफिश मछली अपना प्रजनन तब ही विकसित कर सकती हैं तब उसे सही खाना और आहार मिले। इसमें मुख्य रूप में तालाब और पानी की उच्चित व्यवस्था रखने पर ही यह मछली अच्छे से प्रजनन की प्रक्रिया को अंजाम दे सकती हैं। इस मछली का प्रजनन सामान्यत वसंत माह में होता हैं। इस प्रक्रिया के दोहरान नर मादाओं का पीछा करते हैं और धक्का मारने और टहोका मारने के द्वारा उसे अंडों को छोड़ने के लिए उत्तेजित करते है। 

यह गोल्डफिश जैसे ही अंडा देती हैं तो वह पानी में ही जलीय वनस्पति के साथ चिपक जाते हैं और उसके बाद यह अंडे 48 से 72 घंटे के अंदर ही फूट जाते हैं और यह छोटी – छोटी मछलियाँ बाहर आ जाती हैं। 

गोल्डफिश के बारे में रोचक तथ्य

इस मछली के बारे में कुछ सामान्य रोचक तथ्य इस प्रकार हैं। यह कुछ जरुरी तथ्य हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। 

  • गोल्डफिश रात में सोते समय अपनी आँखे खुली रखती हैं। 
  • एक गोल्डफिश मछली 30 से 40 साल तक जीवित रह सकती हैं। 
  • इस मछली को दुनिया की सबसे खूबसूरत मछलियों की श्रेणी में रखा जाता हैं। 
  • यह मछली बिना कुछ खाए 20 से 25 दिन तक जीवित रह सकती हैं। 
  • सबसे रोचक तथ्य तो यह हैं की इस मछली के दांत इसके गले के पीछे होते हैं।
  • एक गोल्डफिश मछली मनुष्यों को पहचान सकती है।
  • गोल्डफिश को घर ने रखना शुभ माना जाता हैं. 

लेख से जुड़ी जरूरी बातें।

इस लेख में आपको गूगल पर अक्सर पूछा जाने वाला सवाल “Goldfish Ka Scientific Naam Kya Hai ?” के बारे में बताया गया हैं। उम्मीद करते यह लेख आपको पसंद आया होगा।

यदि आपको हमारे द्वारा दी गई गोल्डफिश की जानकारी पसंद आए तो आप इस लेख को अपने दोस्तों तक जरूर सांझा करें ताकि वह भी गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें धन्यवाद दोस्तों इस लेख को पढ़ने के लिए।

About Vishal

Check Also

दुनिया का के सबसे बड़े शहर कौनसे है ?

देश और दुनिया में ऐसे कई देश है जो अपनी भौगोलिक स्तिथि के कारण विश्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *